महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने इंडियन नेवी के एक कमांडर को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि वह अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड करता है. इस संबंध में उसकी पत्नी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को दी गई शिकायत में अपने पति को पॉर्नोग्राफी की लत लग चुकी है.
दिल्ली में तैनात इंडियन नेवी के कमांडर की शादी को कई साल हो चुके हैं. उनके दो बच्चे भी हैं. लेकिन कुछ दिन पहले उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली गई. उसका मायका पुणे में है.
इसी बीच कमांडर की पत्नी को पता चला कि उसकी आपत्तिजनक और अश्लील तस्वीरे इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. महिला को पता था कि अक्सर उसका पति महिलाओं के फोटो एडिट करके इंटरनेट पर अपलोड करता रहता है. लिहाजा उसे समझते देर नहीं लगी कि ये हरकत किसकी है.
पीड़िता बीते मंगलवार को पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस वाले भी उसकी बात सुनकर हैरान रह गए. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की. तो पता चला कि आरोपी कमांडर ने अपने दोस्तों की पत्नियों के अश्लील फोटो बनाकर भी इंटरनेट पर डाले थे.
आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि उसके पति को 11 साल से पॉर्नोग्राफी की लत है. उन्होंने उसे छुड़ाने की कोशिश भी की है. डॉक्टर को भी दिखाया. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. उसकी इस लत से उसका पूरा परिवार परेशान है. किसी अन्य महिला के साथ उसके अफेयर की जानकारी भी मिली है. अब पीड़ित पत्नी ने अदालत में तलाक की अर्जी लगा दी है.
देश भर के किसान एक बार फिर राजधानी दिल्ली में प्रवेश कर चुके हैं. पूरे देश में पदयात्रा के बाद बड़ी संख्या में किसान दो दिन के प्रदर्शन के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे. अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति के बैनर तले यह किसान इकट्ठा हुए हैं. पूर्ण ऋण माफी और फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजे की मांग और एमएस स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को पूरी तरह से लागू करने की मांग को लेकर किसान रामलीला मैदान में जुटे हैं. किसान शुक्रवार को रामलीला मैदान से संसद की ओर कूच करेंगे.
पिछले आंदोलन से ये आंदोलन काफी हद तक अलग है. एक तरफ किसानों की संख्या कम नजर रही है तो वहीं दूसरी ओर ये किसान बेहद व्यवस्थित हैं. इस बार इनका नेतृत्व योगेंद्र यादव कर रहे हैं.
ट्रैफिक रहा प्रभावित
किसानों के मार्च के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातयात प्रभावित रहा. इसका सबसे ज्यादा असर आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और बिजवासन में देखने को मिला.
तमिलनाडु से आए किसानों के समूह ने धमकी दी अगर उन्हें शुक्रवार को संसद में जाने की इजाजत नहीं मिली वे अपने कपड़े उतार देंगे. हालांकि पुलिस का दावा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उनकी ओर से तैयारी पूरी है.
पुलिस ने जारी की थी एडवाइजरी
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने किसानों के कूच को देखते हुए एडवाइजरी जारी की, जिसमें साफ कहा है कि जंतर-मंतर पर एक हजार से ज्यादा लोगों का जमा होना प्रतिबंधित है. ऐसे में अगर किसानों की संख्या इससे ज्यादा जाती है तो उन्हें रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन करना होगा.
Thursday, November 29, 2018
Thursday, November 15, 2018
चक्रवात गाजा से सहमा तमिलनाडु
बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान 'गाजा' चेन्नई से करीब 380 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व और नागापट्टिनम से 400 किमी दूर उत्तरी पूर्व में स्थित है और आज(गुरुवार) रात 8 बजे से 11 बजे के बीच नागापट्टिनम जिले में दस्तक दे सकता है, जिससे तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है.
'गाजा' से निपटने के लिए नागापट्टिनम में एनडीआरएफ की 4 और टीएनडीआरएफ की 4 टीमों को तैनात कर दिया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक जिस वक्त ये तूफान आएगा इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
तमिलनाडु सरकार पहले ही 30 हजार 500 राहत-बचाव कर्मी तैनात करने की घोषणा कर चुकी है. वहीं तंजौर, तिरुवरुर, पुडुकोट्टई, नागपट्टिनम, कुड्डलूर और रामनाथपुरम के कलेक्टरों ने गुरुवार को स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टी घोषित कर दी है. चक्रवाती तूफान के मद्देनजर पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में भी गुरुवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे.
केंद्रीय जल आयोग ने बांधों पर लगातार नजर रखने की सलाह दी है और इस पृष्ठभूमि में तमिलनाडु के राजस्व मंत्री आरबी उदयकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि बांध, झीलें और नदियों पर लगातार नजर रखी जा रही है.
आयोग ने मानक परिचालन प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की सलाह दी थी, क्योंकि तटबंध वाले इलाकों में भारी बारिश बांधों को 24 घंटे से भी कम समय में भर सकती है. सरकार ने तेल विपणन कंपनियों से भी बातचीत की है और उन्हें ईंधन का पर्याप्त भंडार रखने को कहा है.
भारतीय नौसेना अलर्ट पर
भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गाजा चक्रवाती तूफान को देखते हुए हाई अलर्ट कर दिया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. नौसेना अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) ने आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्चस्तरीय तैयारी की है.
तूफान गुरुवार शाम में दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है. नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर मानवीय सहायता और संकट राहत के लिए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए खड़े हैं. उन्होंने बताया कि इन जहाजों में अतिरिक्त गोताखोर, डॉक्टर, हवा वाली रबड़ की नाव, हेलीकॉप्टर और राहत सामग्री तैयार है.

Subscribe to:
Comments (Atom)